Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम में रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम में रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी का शानदार प्रदर्शन

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। रेडियंट सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी, जलालपुर के सीबीएसई हाईस्कूल के घोषित परिणाम में इस वर्ष छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की ओर से जारी टॉपर्स सूची में कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विद्यालय की छात्रा मामोनी यादव ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रखर गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और आस्था यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त अनुष्का मौर्य, सात्विक श्रीवास्तव और अनाम उमर ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लक्ष्यदीप अग्रहारी, मोहम्मद शयान और वार्तिका वर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

अन्य प्रमुख सफल छात्रों में स्वेजल कसौधन (96.6%), रितेश मिश्रा 96.4 प्रतिशत, कुशाग्र तिवारी 96.4 प्रतिशत ,अदिति पांडेय 96, आस्था पटेल 95.8, मोहम्मद आतिफ 95.8, स्वास्तिक सोनी 95, कृष्णा गुप्ता 95, रजत वर्मा 95 और मोहम्मद रेहान 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version