Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबाइक एजेंसी को चोरों ने बनाया निशाना, सामान सहित नगदी किया पार

बाइक एजेंसी को चोरों ने बनाया निशाना, सामान सहित नगदी किया पार

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर बाजार स्थित हीरो बाइक एजेंसी को बीती रात चोरों ने निशाना बनाते हुए एजेंसी में रखें कीमती सामान सहित नगदी पार कर दिया है।एजेंसी संचालक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाने के उप निरीक्षक अक्षय कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है।



इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इनायत नगर निवासी संदीप हीरो एजेंसी के संचालक मनोज कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि इनायत नगर बाजार में उनकी संदीप हीरो बाइक एजेंसी स्थित है। बीती रात वह एजेंसी का कार्य निपटाने के बाद ऑफिस एवं भवन में ताला बंद करके रोजाना की तरह अपने आवास पर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब वह अपनी एजेंसी पर पहुंचे तो देखा कि एजेंसी के पीछे की खिड़की खुली पड़ी है तथा सामान बिखरा पड़ा है। एजेंसी संचालक ने आरोप लगाया कि एजेंसी में रखें लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा डीवीआर, प्रिंटर, वॉल फैन, बाइक बैट्री, एलसीडी, कीबोर्ड, माउस व हेलमेट सहित काउंटर में रखें चार हजार रूपए नगदी अज्ञात चोरों द्वारा पार कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही इनायत नगर थाने के उपनिरीक्षक अक्षय कुमार पटेल पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की गहन छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि थाने से चंद कदम दूरी पर स्थित बाइक एजेंसी पर हुई चोरी की घटना पुलिस की उदासीनता प्रदर्शित करती है।
उपनिरीक्षक अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटना की जांच की जा रही है। बहुत जल्द ही चोरी की इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments