Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नगदी...

पूर्व प्रधान के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में बीती गुरुवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पूर्व प्रधान के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुस्कुराई गांव निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान छोटेलाल का परिवार गर्मी के चलते घर के बाहर सोया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने रात के अंधेरे में खपरैल के सहारे कच्चे मकान में प्रवेश किया और घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से में रखे एक सोने का हार, आठ अंगूठियां, चांदी की पायलें और अन्य कीमती सामान लेकर चंपत हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग पाँच लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब परिजन घर के अंदर गए और देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और बॉक्स का ताला टूटा हुआ है। यह नजारा देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर जैतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। गांव के लोगों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version