Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की...

लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लेकर शुरू की जांच

0

अहिरौली अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र के अशरफपुरबरवां बाजार के समीप मंगलवार को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आनंद नगर के पास स्थित बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान के निकट सुबह से ही बजाज सीटी 100 बाइक संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि बाइक किसी ग्राहक या परिचित की होगी, जो बाद में ले जाएगा, लेकिन देर शाम तक जब कोई भी इसे लेने नहीं पहुंचा तो आशंका बढ़ गई।

स्थिति संदिग्ध लगने पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने इसकी सूचना अहिरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि बाइक के नंबर और अन्य विवरणों के आधार पर जांच की जा रही है। वास्तविक मालिक का पता लगने के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version