Home Uncategorized जलालपुर में दुकान का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी

जलालपुर में दुकान का ताला तोड़कर एक लाख से अधिक की चोरी

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के नगपुर में स्थित एक दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगपुर बाजार में संदीप कुमार उपाध्याय की मुकुंद कैफे नाम से दुकान है, जहां कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, चॉकलेट सहित अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री होती है। पीड़ित के मुताबिक, बीती 23 मार्च की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में घुस गए और अंदर रखे करीब 40 हजार रुपये कीमत के सामान के साथ लगभग 70 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए।

सुबह जब दुकान खोली गई तो घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोगों के साथ काफी तलाश की गई, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित ने जलालपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version