Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या पेंट की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पेंट की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

0

अयोध्या। कोतवाली नगर के फतेहंगज की एक पेंट की दुकान में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। फतेहगंज नाला स्थित राकेश पेंट स्टोर की मालिक मंजू चौरसिया ने बताया कि रविवार की रात 8.30 बजे दुकान बंद कर गई। सोमवार की सुबह जब दुकान पहुंची तो सारे काउंटर खुले हुए थे। उनका कहना है किदुकान निर्माणाधीन है तथा उसकी छत टीन की है जिसे काट कर चोर दुकान में दाखिल हुए तथा चोरी को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पर काउंटर के सामान बिखरे हुए थे। काउंटर में रखे लगभग 10 हजार रूपये गायब है। उनका कहना कि दुकान से चोर दुकान से पेंट भी उठा ले गए है। कैश व समान सहित लगभग 50 हजार की चपत चोरों ने लगाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया है। चौकी प्रभारी चौक धर्मेन्द्र मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जिसकी जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version