Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार में मोबाइल दुकान में हुई...

अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार में मोबाइल दुकान में हुई चोरी


◆ पूर्व में भी हुई चोरियों का नहीं हो सका खुलासा


अंबेडकर नगर। बीती रात चोरों ने एक बार फिर अहिरौली  पुलिस को चुनौती दी है। लगभग दो महीने पहले भी हुई कई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका,तो वही चोरों ने रात्रि गश्त मे लगी पुलिस की पोल खोल दी।

चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 25 हज़ार नगदी कुछ महंगे लैपटॉप, सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर दी है।



आर के मोबाइल शॉप के नाम से अशरफपुर बरवां बाजार में चलाई जा रही दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बना लिया और बेखौफ होकर शटर का ताला तोड़कर दुकान से चार लैपटॉप, पांच हार्ड डिस्क, दो कैमरा सहित 25000 नगदी चोरों ने पार कर दिया। वही जब रोज की तरह सुबह दुकानदार अमरजीत वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा गांव निवासी भुवालपुर थाना इब्राहिमपुर दुकान खोलने पहुंचे तो देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ था, शटर लगभग पांच से छः इंच खुली हुई थी, यह देख दुकानदार दंग रह गया और शटर उठाकर देखा तो अंदर सामान बिखरे हुए थे और लैपटॉप व अन्य सामान भी गायब था। यह सब देख दुकानदार ने अहिरौली थाने को सूचना देकर घटना से अवगत कराया तथा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments