◆ पूर्व में भी हुई चोरियों का नहीं हो सका खुलासा
अंबेडकर नगर। बीती रात चोरों ने एक बार फिर अहिरौली पुलिस को चुनौती दी है। लगभग दो महीने पहले भी हुई कई चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका,तो वही चोरों ने रात्रि गश्त मे लगी पुलिस की पोल खोल दी।
चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 25 हज़ार नगदी कुछ महंगे लैपटॉप, सहित अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने अहिरौली थाने में तहरीर दी है।
