◆ काशीराम कालोनी के सामने बना म्यूजियम, 9850 वर्ग फीट में तैयार, दर्शकों को दिखेगा त्रेता युग का दृश्य संसार
अयोध्या । रामनगरी अयोध्या में इस दीपोत्सव पर एक नया आकर्षण जुड़ने जा रहा है। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर काशीराम कालोनी के सामने दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार हो गया है। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने इस वातानुकूलित म्यूजियम में रामायण के 50 प्रमुख पात्रों की वैक्स प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम का उद्घाटन दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान होने की संभावना है।
