अयोध्या। राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर वालंटियर्स द्वारा दीपों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाने के लक्ष्य को लेकर वालंटियर्स द्वारा 24 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जायेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स दीपोत्सव में पुनः विश्व रिकार्ड स्थापित करेंगे। देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स द्वारा 60 से 70 प्रतिशत दीपो को पर्यवेक्षकों, घाट प्रभारी, घाट समन्वयकों की निगरानी में बिछाया गया।
