Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर ग्राम प्रधान की दबंगई, पुल के डायवर्जन की मिट्टी,खड़ंजा में इस्तेमाल करने...

ग्राम प्रधान की दबंगई, पुल के डायवर्जन की मिट्टी,खड़ंजा में इस्तेमाल करने का आरोप

0

अंबेडकर नगर। कटहरी ब्लॉक के गौहनिया संपर्क मार्ग स्थित हौदवा तालाब के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे पुल के लिए तैयार डायवर्जन मार्ग को ग्राम प्रधान शाहपुर परासी द्वारा जेसीबी से खुदवाकर अवरुद्ध कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने रसूख और प्रभाव का उपयोग करते हुए डायवर्जन की मिट्टी को जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से खुदवाकर गांव में हो रहे खड़ंजा कार्य में प्रयोग के लिए ले जाना शुरू कर दिया था। यह कार्य बिना किसी सरकारी अनुमति के किया जा रहा था।

गौरतलब है कि यह मिट्टी उस किसान के खेत से ली गई थी, जिसके खेत में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा डायवर्जन निर्माण के दौरान अस्थाई पटाई की गई थी। किसानों का आरोप है कि ग्राम प्रधान पिछले दो दिनों से लगातार मिट्टी खुदवाकर ले जा रहे थे, लेकिन जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो जेसीबी को मौके पर रोक दिया गया। पूछताछ में बताया गया कि यह मिट्टी खड़ंजा निर्माण के लिए ले जाई जा रही है।

अब सवाल उठता है कि क्या लोक निर्माण विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई मिट्टी को कोई व्यक्ति, वह भी बिना अनुमति के, खुदवा सकता है? इस मामले को लेकर स्थानीय लोग गंभीर आपत्ति जता रहे हैं।

जब संबंधित ठेकेदार से संपर्क किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि, हमारी जानकारी के बिना कोई मिट्टी कैसे ले जा सकता है? यह पूरी तरह से गलत है और यह कार्य एक प्रकार की चोरी की श्रेणी में आएगा। हम इसकी शिकायत संबंधित विभाग में करेंगे।

इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे संबंधित विभाग से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल लोक निर्माण विभाग की अनदेखी और ग्राम प्रधान की कथित मनमानी से सरकारी कार्य की गंभीर अवहेलना सामने आई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version