Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बसपा छोड़कर सैकड़ों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बसपा छोड़कर सैकड़ों महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

अंबेडकर नगर। कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब अनीता यादव के नेतृत्व में बसपा छोड़कर यशोदा, दुर्गावती, निशा, पुष्पा, नंदनी, प्यारी, आशा, दीपांशु, सम्भावती, कुसुम, अनीता गौतम, फूला देवी, मुस्कान, नेहा, महिमा सहित सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने सभी नवागंतुक महिलाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं का इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाती रही है।

उन्होंने कहा, बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं बहनों का हम दिल से स्वागत करते हैं। कांग्रेस का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक नई ऊर्जा मिलेगी।

वहीं अनीता यादव ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की और भी महिलाएं कांग्रेस से जुड़कर संगठन को मजबूत करेंगी।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवागंतुक महिलाओं का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version