Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

0

जलालपुर, अंबेडकर नगर। सेवा सकंल्प अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल के निर्देशन में मंगलवार को सेवा सेतु अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में मेले का आयोजन किया गया. भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने फीता काटकर उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संयोजन विकाश निषाद ने किया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ पीके बादल , डॉ अनिल त्रिपाठी ने

अतिथियों का भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोंगो की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। संदीप अग्रहरि ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और सेवा भाव से जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है।अभियान के तहत विभिन्न विभागों के स्टॉल जिनमें स्वास्थ्य, आपूर्ति, पंचायत, पशुपालन, आंगनबाड़ी समेत लगाए गए। शिविर में डॉ अनिल त्रिपाठी, डॉ मोनिका मिश्रा, डॉ प्रगति, डॉ अनुरोध, डॉ भास्कर, चंद्रकला समेत विभिन्न विभाग के लोग मौजूद रहे. इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ महेंद्र प्रताप चौहान ,पूर्व नगर अध्यक्ष मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे,कृष्ण गोपाल गुप्ता, आनंद मिश्र,सोनू गौड,सोनू गुप्ता, शिवम आर्या,बब्लू त्रिपाठी समेत उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version