Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता...

सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का निर्देश

0

अंबेडकर नगर। भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक हुई। जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान के संयोजक व सह संयोजकों से अब तक आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली गई और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। कार्यकर्ता संगठन की शक्ति हैं। सेवा कार्यों के जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संयोजक व सह संयोजकों को निर्धारित कार्यक्रम पूरी गंभीरता और सक्रियता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की मूल भावना है। कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का काम करें। 17 सितंबर से शुरू हुआ अभियान 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

बैठक में जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, अंजू पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला कार्यालय मंत्री संतोष सिंह बबलू समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version