Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या में किया दर्शन पूजन

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने अयोध्या में किया दर्शन पूजन

0
oplus_1024

अयोध्या। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं व्यापारिक कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य सुनील पांडे, युवा प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा ने रामलला व हनुमानगढ़ी के मंदिर में दर्शन पूजन किया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने बताया कि आज देश में जो माहौल चल रहा है, वह व्यापार का युग है। अभी जिस प्रकार अमेरिका ने भारत के ऊपर भारी भरकम टैक्स लगाया है और व्यापार मंडल की पुरानी मांग रही है। स्थानीय व्यापार, स्थानीय उत्पाद और स्थानीय पर्यटन, इस अभियान को महा अभियान बनाने का काम प्रधानमंत्री की अपील ने किया है, जो उन्होंने लाल किले से जनता से की थी। हम देश के सभी उपभोक्ताओं और व्यापारियों से निवेदन करते हैं, देश हित में स्वदेशी अपनाएं। उन्होंने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध नहीं करता, लेकिन जो विदेशी कंपनियां आकर चीटिंग करते हुए व्यापार कर रही है इसका विरोध जरूर करता है। क्यूंकि विज्ञापन के माध्यम से यह अच्छी-अच्छी चीज दिखाते है। लेकिन जब वह सामान घर पर आता है तो बिल्कुल अलग और नकली होता है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इसके लिए एक आयोग बनाकर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की निगरानी की जाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अवि आनंद जिला महामंत्री रमेश चौरसिया नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल गिरधर अग्रवाल राजेश यादव सौरभ सरीन धर्मेंद्र सिंह जय गुरुदेव शुक्ला अंकित चौधरी अजय मिश्रा अजय गुप्ता अजय श्रीवास्तव अंकित जैन पवन चौरसिया संतोष दुबे मानव मल्होत्रा बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version