Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आशाओं को उच्चाधिकारियों के विरुद्ध उकसाने के आरोप में बीसीपीएम से मांगा...

आशाओं को उच्चाधिकारियों के विरुद्ध उकसाने के आरोप में बीसीपीएम से मांगा स्पष्टीकरण

0
ayodhya samachar

अयोध्या। आशाओं को उच्चाधिकारियों के विरुद्ध उकसाने के आरोप में सीएमओ ने बीसीपीएम से स्पष्टीकरण मांगा है। अपने आदेश में सीएमओ डा. सुशील कुमार बानियान ने कहा है कि बीसीपीएम नेहा सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। इसको लेकर जारी पत्र में विभिन्न प्रकार के दस आरोप लगाए गये है। जिसमें आठ अक्टूबर तक स्पष्टीकरण न देने पर दंडात्मक कार्रवाई की बात कही गयी है।

आरोप पत्र में बीसीपीएम ने सीएचसी सोहावल पर सिजेरियन प्रसव के दौरान चिकित्साधिकारी का सहयोग न करके आशाओं को उच्चाधिकारियों के विरुद्ध उकसाने का कार्य करने उनके द्वारा विभागीय ग्रुप को राजनैतिक व गैर सरकारी ग्रुप बनाकर विभाग की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है। अन्य आरोपों में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय कार्यो में भ्रम व विभाजन की स्थिति उत्पन्न करना, टीकाकरण दिवस के दिन व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश प्रसारित करना, आशा संगनियों से प्रतिमाह 100/200 रुपये लेना, जुलाई व अगस्त माह में क्लस्टर बैठक का हस्ताक्षरित शीट तैयार करके भुगतान के लिए प्रस्तुत न करना, दस वर्षो तक राजकीय आवास का उपयोग करना शामिल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version