अयोध्या। रामकथा पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत 112 फुट लंबी और 120 फुट चौड़ी विशाल रंगोली तैयार की गई। इसमें केंद्र सरकार के 25 वर्षों की सेवा, विकास और जनकल्याण की यात्रा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। रंगोली के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम किसान, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, रक्षा गलियारा और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क सहित प्रमुख योजनाओं को स्थान दिया गया है। रंगोली का उद्घाटन एवं अवलोकन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने किया।
