Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जो असमाजिक तत्वों के साथ खड़ा होता है उसे जनता नहीं करती...

जो असमाजिक तत्वों के साथ खड़ा होता है उसे जनता नहीं करती पसंद : सुरेश खन्ना

0
  • वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ किया बैठक

अयोध्या। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने अयोध्या के सर्किट हाउस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर कहा कि जो असामाजिक तत्वों के साथ खड़ा होता है ना उनको जनता पसंद करती है ना कानून ही पसंद करता है। कानून अपना काम करेगा। वही राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने पर कांग्रेस के आंदोलन को गलत बताया।
उन्होंने कहा कोर्ट के फैसले का सम्मान होना चाहिए। कोर्ट के फैसले पर उंगली उठाने का कोई मतलब नहीं है। अयोध्या में जन भावनाओं के अनुरूप भव्य राम मंदिर बन रहा है।इस दौरान बजट पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 6 लाख 15000 करोड रुपए का बजट था, जिसमें 5.07 लाख रुपए रिलीज हुए, लगभग 82.4 प्रतिशत रिलीज किया गया फंड, यह अपने आप में एक उपलब्धि है। तो वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नोएडा की तर्ज पर झांसी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एथार्टी बनाया गया है, उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा है इन्वेस्टमेंट, उसी तरह से वहां डेवलपमेंट पर होगा, वहा पर कनेक्टिविटी अच्छी व रोड कनेक्टिविटी है। ट्रेन कनेक्टिविटी अच्छी, झांसी में एयरपोर्ट भी है। बुंदेलखंड में अच्छी मैन पावर है। औसतन सस्ती मैन पावर है। जमीन भी औसतन सस्ती है। 8000 करोड़ रुपए रिलीज किए गए हैं औऱ 1000 करोड़ रुपए टाउनशिप के लिए रिलीज किए गए है। यह अपने आप में योगी सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version