Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या नेपाल में फंसे जिले के आठ निवासियों की वापसी के लिए विधायक...

नेपाल में फंसे जिले के आठ निवासियों की वापसी के लिए विधायक ने पीएम से लगाई गुहार

0
ayodhya samachar

अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जनपद के आठ निवासियों को नेपाल सीमा पर फंसे होने पर इन लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इन सभी की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करनें का अनुरोध किया है।

पत्र में विधायक ने बताया है कि सभी लोगों कैलाश पर्वत का दर्शन कर लौट रहे थे। जो चाईना बार्डर से आगे हिल्सा बार्डर नेपाल में फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों में सुशील राजभर, सुभाष यादव, सन्तोष जायसवाल, शैलेन्द्र अखरे, विकास गुप्ता, अमय विक्रम सिंह, यमुन सिंह और अनुप सिंह शामिल हैं। सभी के मोबाइल नंबर भी पत्र में दर्ज कराए गए हैं।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, अयोध्या के लोग नेपाल में उपजी हिंसा की वजह से फंसे हुए हैं। यह अत्यंत गंभीर स्थिति है। प्रधानमंत्री जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों को शीघ्र निर्देश दें, ताकि हमारे नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version