Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या युवा मोर्चा ने तय की सेवा पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा

युवा मोर्चा ने तय की सेवा पखवाड़ा अभियान के कार्यक्रमों की रूपरेखा

0

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

जिला प्रवासी क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एकता जायसवाल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा। अयोध्या में भी युवा मोर्चा जनभागीदारी के साथ इसे ऐतिहासिक रूप देगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से युवाओं का रुझान लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है। सेवा पखवाड़ा अभियान युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक बनेगा। युवा मोर्चा जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाकर पार्टी की शक्ति को और मजबूत करेगा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत अयोध्या जिले में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को जिले में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत जी, पवन चौरसिया, जिला महामंत्री आशीष तिवारी, आनंद पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, सच्चिदानंद तिवारी, अनुपम मिश्रा, लकी तिवारी, सोनू पाण्डेय, उत्तम मौर्य, वैभव श्रीवास्तव और ऋषभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version