Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर आशावादी दृष्टिकोण से देशवासी सुनते हैं प्रधानमंत्री के मन की बात–डाक्टर मिथिलेश...

आशावादी दृष्टिकोण से देशवासी सुनते हैं प्रधानमंत्री के मन की बात–डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी

0

अंबेडकर नगर। प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 97वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्धारित बूथों पर सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गण तंत्र दिवस पर महिला टुकड़ी के साहसी परेड की सराहना किया। कहा कि लोक तंत्र हमारी रगों और संस्कृति में है। जनजातीय हमारे समाज के अभिन्न हिस्सा हैं।जनजातीय लोगों को पद्म पुरस्कार मिला।उन्होंने कहा कि हमारा देश मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।मोटे अनाज के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि जी 20 के सम्मेलन में मिलेट को शामिल किया गया है।युवा पीढ़ी को भी मिलेट्स पसंद आ रहा है। गोवा में हुए कई खेलों की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कई दिव्यांग भाई बहन शामिल हुए।उन्होंने कहा कि भारत की दो महान विभूतियों जमशेद जी टाटा और स्वामी विवेकानंद की प्रेरणा रही है।भारत ग्लोबल ईनोवेशन में 7वीं स्थान पर है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने टांडा नगर के बूथ संख्या 117 हयात गंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरान्त अपना विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को राष्ट्र बड़े आशावादी दृष्टिकोण से सुनता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह और पद्म पुरस्कार प्राप्त गुमनाम नायकों के बारे में चर्चा किया।गोवा में अनोखी पर्पल फेस्ट और भारत की विविधता के बारे में चर्चा किया। मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि जनपद के 1208 बूथों पर 11737 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को संगठन द्वारा निर्धारित बूथ पर विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,अनीता कमल,संजू देवी,सुभाष राय,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,डाक्टर रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,श्रीकान्त कन्नौजिया,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,रिंकल सिंह रघुवंशी,राम किशोर राजभर,आकाश वर्मा,संजय तिवारी, अरविंद सिंह डिंपू,अविनाश सोनकर,नवनीत जायसवाल,संध्या अग्रवाल,अनुराग जायसवाल,प्रत्युष त्रिपाठीआदि ने सुना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version