Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गोसाईगंज के फोर लेन बाईपास का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द सरपट...

गोसाईगंज के फोर लेन बाईपास का निर्माण अंतिम चरण में, जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन

0

अयोध्या। गोसाईगंज क्षेत्र में बन रहा फोर लेन बाईपास अब अंतिम चरण में है। अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बनाए जा रहे इस साढ़े पांच किलोमीटर लंबे बाईपास का 96 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। संभावना है कि इस माह के अंत तक यह मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

114 करोड़ रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा तैयार किया जा रहा यह बाईपास यातायात को सुगम बनाने में मदद करेगा। इसके बन जाने से अयोध्या, अकबरपुर और बसखारी के बीच सफर आसान होगा और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार निर्माण में उच्च मानकों का पालन किया जा रहा है। सड़क की मजबूती और सुरक्षा के साथ ही मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और संकेतक भी लगाए जाएंगे। सड़क किनारे हरियाली विकसित करने की भी योजना है।

स्थानीय व्यापारी और निवासी इस परियोजना को लाभकारी मान रहे हैं। उनका कहना है कि बाईपास बनने से आवागमन में आसानी होगी और व्यापार में भी गति आएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version