Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप, सपा महिला मोर्चा ने सौंपा...

मतदाता सूची से नाम काटने का आरोप, सपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। सपा महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को साैंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मतदाता सूची में पिछड़ी जातियों यादव, मुस्लिम, मौर्य, प्रजापति, बघेल आदि बड़ी संख्या में नाम कांटे जाने की लिखित शिकायत शपथ पत्र के माध्यम से दिया गया था। परंतु उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है। जिससे मतदाता सूची की शुद्धता में सवाल खड़े हो रहे हैं।

 ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा 18000 मतदाताओं के काटे गए नाम के शपथ पत्र सूचित की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित किया जाए जिससे कि भविष्य में किसी मतदाता का नाम अवैध रूप से हटाया ना जा सके।

मौके पर महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री चंद यादव अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट पूजा वर्मा, पूनम साहू फहमीदा कुरैशी दुर्गावती, ममता गुप्ता, रुक्मणी, शशांक यादव, धर्मेंद्र यादव, अली अहमद प्रधान, तेज नारायण, गोविंद यादव, राजकिशोर चौरसिया, जितेंद्र प्रजापति, सतीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version