Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या जिला अस्पताल की कमान नेत्र सर्जन डॉ. राजेश सिंह के हाथों में

जिला अस्पताल की कमान नेत्र सर्जन डॉ. राजेश सिंह के हाथों में

0

अयोध्या। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंह को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए एसआईसी डॉ. अजय सिंह गौतम ने औपचारिक रूप से कार्यभार उन्हें सौंपा।

वरिष्ठता सूची के आधार पर यह पदभार डॉ. राजेश सिंह को मिला है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और शासन की सभी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

कार्यभार ग्रहण के मौके पर अधीक्षक डॉ. अजय चौधरी, डॉ. विपिन कुमार वर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। अस्पताल परिवार ने नए एसआईसी से उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुदृढ़ होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version