Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन का मंडलायुक्त ने किया उद‌्घाटन

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन का मंडलायुक्त ने किया उद‌्घाटन

0

अयोध्या । मंडलायुक्त राजेश कुमार ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नवनिर्मित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी फाइनेंस महेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
मंडलायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का यह नया अध्याय हमारे डिजिटल भविष्य की नींव को और मजबूत करेगा। हम तकनीक के माध्यम से सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि एनआईसी की स्थापना का उद्देश्य भारत में ई-गवर्नेंस, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकारी सेवाओं की पहुँच को प्रभावशाली, पारदर्शी और जनहितकारी बनाना है। केंद्र और राज्य सरकारों को आईटी सेवाएं, डेटा सेंटर, नेटवर्किंग, साइबर सुरक्षा, और सॉफ्टवेयर समाधान प्रदान करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version