Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर वृद्ध का शव घर पहुंचते ही गरमाया माहौल, पुलिस ने समझाकर कराया...

वृद्ध का शव घर पहुंचते ही गरमाया माहौल, पुलिस ने समझाकर कराया अंतिम संस्कार

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। गोलपुर गांव में पोस्टमार्टम के बाद वृद्ध बधनू का शव घर पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित स्वजन ने विपक्षी पक्ष के लोगों को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को गांव के बगल स्थित श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया।
गोलपुर निवासी बलिराम और टीमल पक्ष के बीच रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। करीब 16 दिन पूर्व बलिराम के घर के पास रास्ते में टीमल के पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि बलिराम की पत्नी प्रेमशीला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि टीमल और उसके भाई मगन ने बलिराम और उनकी पुत्री संध्या राजभर की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए थे।
बुधवार को टीमल पक्ष के वृद्ध बधनू की मौत हो गई। स्वजन ने आरोप लगाया कि पूर्व में हुई मारपीट में लगी चोटों के कारण उनकी हालत बिगड़ी और मौत हुई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव घर पहुंचते ही दोनों पक्षों के बीच फिर तनाव की स्थिति बन गई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि शव घर पहुंचने पर कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज की सूचना मिली थी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया-बुझाया और स्थिति शांत कराई। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version