Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में झलकी प्रतिभा, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का हुआ...

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में झलकी प्रतिभा, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का हुआ विमोचन

0

अयोध्या। राजकीय डॉ. बृज किशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘स्पेक्ट्रम’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होम्योपैथिक निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक ए.पी. सिंह और कलाकार मुनि रमन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सिंह ने की।



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और जन-स्वास्थ्य में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि मुनि रमन ने अपने गीतों और विचारों से उपस्थित जनों को प्रभावित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, संगीत और नाट्य कार्यक्रमों ने सभागार में मौजूद लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

वार्षिक उत्सव में वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षण स्टाफ, चिकित्सालय स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विकास मिश्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version