Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम मोदी के जन्म दिवस पर 2500 दीपों से जगमगाएगा सूर्यकुंड, अस्पतालों...

पीएम मोदी के जन्म दिवस पर 2500 दीपों से जगमगाएगा सूर्यकुंड, अस्पतालों में होगा फल वितरण


◆ जनप्रतिनिधि के रूप में सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर एक माह तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से अयोध्या महानगर में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी। पहले दिन प्रात: देवकाली मंदिर पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महानगर क्षेत्र के सभी चिकित्सालयों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे, जबकि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। शाम को सूर्यकुंड पर 2500 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही महानगर के प्रत्येक बूथ पर सार्वजनिक स्थलों पर 25 दीप जलाए जाएंगे और लाभार्थियों से अपने घरों के सामने दीप प्रज्ज्वलित करने का अनुरोध किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिवस से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने लंबे जनप्रतिनिधि जीवन में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उनके सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाया जा रहा यह अभियान समाज के बीच सेवा कार्यों को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

अभियान संयोजक एवं महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सर्किट हाउस में महानगर की कार्यशाला तथा चारों मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की जा चुकी हैं। कार्यशालाओं में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments