जैतपुर, अंबेडकर नगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटका पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।
उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग तथा वांछित और वारंटियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड़ाह खुर्द गांव निवासी लालबहादुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक लालबहादुर के विरुद्ध जैतपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम वर्मा और उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।