Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या छात्रसंघ चुनाव की बहाली करने की छात्रनेताओं ने किया मांग

छात्रसंघ चुनाव की बहाली करने की छात्रनेताओं ने किया मांग

0

अयोध्या। छात्र संघ की बहाली और साकेत महाविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप छात्र नेताओं ने सिविल लाइन स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान लगाया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव सागर और छात्र नेता इमरान हाशमी ने कहा कि विगत वर्षों से छात्र संघ को बंद किया गया है। उसे पुनः चालू किया जाए।
उन्होंने बताया कि मीडिया के माध्यम से छात्र नेताओं को महाविद्यालय में प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष के उपर आरोप लगने की जानकारी मिली है। हमारी प्रशासन से मांग है, इसकी जांच करके करवाई जाए। हम सभी के पास जो साक्ष्य उपलब्ध है, उसकी भी जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की बहाली करने की मांग करते है। क्योंकि जब महाविद्यालय में छात्र नेता रहते हैं, तो इस तरह का भ्रष्टाचार नहीं हो पता। इसी वजह से छात्र संघ चुनाव को बंद किया गया है। हमारी मांगे नहीं पूरी होती तो हम जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे। इसके साथ में जिलाधिकारी को प्रबंध समिति की अध्यक्ष बनाने की मांग भी किया है। इस मौके पर दिवेश विक्रम रूद्र, आकाश यादव, अनिल सोनकर, अजय मिश्रा, आकाश निषाद, अवनीश वर्मा, अनूप पाठक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version