◆ तहरीर लिखवाने वाले दरोगा हुए लाइन हाजिर
आलापुर अम्बेडकर नगर। हैवानियत की शिकार होकर खुदकुशी करने वाली छात्रा की कम्हरिया घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतेष्टि की गई। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी आलापुर व उपजिलाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलकर पत्रकार पिता को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो पुलिस ने सोमवार की सुबह अंत्येष्टि करवाकर इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैवानियत पूर्ण घटना के बाद की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और गांव में क्षेत्राधिकारी आलापुर एवं राजेसुल्तानपुर पुलिस मौजूद है।
