Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लोहिया भवन में सपा का रोज़ा इफ्तार, अमन-चैन व तरक्की की दुआ

लोहिया भवन में सपा का रोज़ा इफ्तार, अमन-चैन व तरक्की की दुआ

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ व सपा महानगर/अयोध्या विधानसभा इकाई के संयोजन में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने रोज़ा खोलकर मुल्क में अमन-चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी।

इफ्तार के बाद नमाज़ टाटशाह मस्जिद के नायब इमाम हाफिज मो. शादाब साहब ने अदा कराई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने कहा कि रमज़ान इबादत और रहमत का महीना है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समाज रोज़ा रखकर देश में शांति, सौहार्द और खुशहाली की दुआ करता है। उन्होंने कहा कि रोज़ा इफ्तार आपसी भाईचारे का संदेश देता है, जहां सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठकर रोज़ा खोलते हैं।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने इफ्तार पार्टी में शिरकत की, जिसके लिए वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि एवं नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इफ्तार कार्यक्रम में रियाज अहमद टेनी, राकेश पांडेय, प्रवीण, पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी, मोहम्मद राशिद, रिजवान हसनैन, शादाब खान, मोहम्मद हलीम पप्पू, एडवोकेट शावेज जाफरी, बख्तियार खान, जेपी यादव, मंसूर प्रधान, बब्बन प्रधान, एडवोकेट मंसूर इलाही, नूर बाबू, मो. जैग़म, अली शाहीद, अपर्णा जायसवाल, हाजी असद अहमद, दान बहादुर सिंह, हर्षित पाठक, औरंगजेब खान, सैफी अब्बास, पंकज पांडेय, वसी हैदर गुड्डू, आवेश खान, दादा सूर्यकांत पांडेय, शाहबाज लकी, राशिद जमील, संजीत सिंह, अजय यादव, विशाल पाल, जगत नारायण यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version