अयोध्या। जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और मिल्कीपुर एसडीएम सुधीर कुमार के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। ऑडियो की सत्यता की पुष्टि अयोध्या समाचार नही करता है।
बताया जा रहा है कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। सम्बंधित गांव के प्रधान आर्दश श्रीवास्तव पूर्व विधायक का सर्मथक है। निर्माण कार्य को लेकर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम को फोन किया था। वायरल आडियो में पूर्व विधायक धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए एसडीएम को फटाकार लगा रहे हैं।
वायरल आडियो में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के बावजूद आंगनबाड़ी भवन निर्माण में प्रशासन बाधा उत्पन्न कर रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीलिंग की जमीन पर एसडीएम और एक सरकारी विधायक की मिलीभगत से दबंगों द्वारा निर्माण कराया गया है।
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और वर्तमान विधायक चंद्रभानु पासवान के बीच गुटबाजी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समाजवादी पार्टी के आफिशियल एक्स एकाउंट से आडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी के अधीनस्थ PCS अधिकारी को किस कदर मां बहन की गालियां भाजपा का नेता, पूर्व विधायक दे रहा है ये सरेआम है।
क्या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी इस पर कुछ बोलेंगे?
जो मुख्यमंत्री अपने अधिकारियों की इज्जत नहीं बचा सकता वो क्या शासन करने योग्य है?
ये मां बहन की… pic.twitter.com/RdmtLVafC7
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) March 1, 2026
