अयोध्या। ब्लाक अमानीगंज क्षेत्र में स्थित कम्पोजित विद्यालय खण्डासा में सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद लल्लू सिंह ने किया। जिसमें रस्साकसी, खो-खो, कबड्डी, दौड़ वालीवाल की प्रतियोगिताएं हो रही है। इसके लिए पहले से खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई थी। ब्लाक के सभी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रदर्शन का मौका दिया गया है। प्रतियोगिता के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
