Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वन नेशन व इलेक्शन को सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि...

वन नेशन व इलेक्शन को सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि गैर संवैधानिक

0

◆  दिल्ली जाते समय एयरपोर्ट पर सपा सांसद का हुआ स्वागत


◆ जातीय जनगणना में हेराफेरी न होने का उठाया प्रकरण


अयोध्या।  सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने वन नेशन वन इलेक्शन को गैर संवैधानिक बताया है। दिल्ली जाते समय महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा की तानाशाही फैलाने का हिस्सा है। चूंकि वह स्वयं जेपीसी की समिति में है। यह पूरी तरह से गैर संवैधानिक है। संवैधानिक तौर पर यह सम्भव नहीं है। कानूनी प्राविधानों का यह खुला उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन प्रान्तों के हक अधिकार स्वायतता के उपर कुठाराघात है। कोई तर्क वाजिब व लॉजिकल नहीं है। बीजेपी  कोई वादा पूरा नहीं कर पाई। इसलिए ऐसी की चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना लगातार सपा की मांग रही है। पीडीए की एकता है, उसके दबाव में प्रधानमंत्री व केन्द्रीय सरकार ने इसकी घोषणा की है। इसका समर्थन करते है। इसमें हेराफेरी न होने की आशा करते है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम के घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। सपा पार्टी के साथ पूरा विपक्ष कठोरतम कार्रवाई चाहता है। यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बात को कई बार कहा है। सपा देश व सरकार के साथ है। घटना का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत के साथ पूरे किसान परिवार का अपमान हुआ है। किसान समुदाय के लोग अपनी पगड़ी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगे। बीजेपी के लोग पगड़ी उछालने का काम कर रहे है, वही सपाई पगड़ी पहनाने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हर स्तर पर पीडीए के साथ अन्याय हो रहा है। नेता रामजी लाल सुमन को जान से मारने की धमकी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके समर्थन में उतरे तो उनको भी धमकी दी गई। बीजेपी के सामंती लोग पीडीए को दबाने के बारें में सोचते है। लेकिन हम दबने वाले नहीं है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version