Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सपा व कांग्रेस बाबा साहब के विचारों की विरोधी : महंत गिरीश...

सपा व कांग्रेस बाबा साहब के विचारों की विरोधी : महंत गिरीश पति त्रिपाठी

0

◆ अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत भाजपा ने पूरा बाजार ब्लॉक परिसर में आयोजित किया सम्मेलन


◆ वक्ताओं ने सामाजिक न्याय और समरसता पर दिया जोर


अयोध्या। पूरा बाजार ब्लॉक परिसर में अम्बेडकर जयंती सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक मूल्यों की मजबूत नींव रखी।

                  उन्होंने कहा कि आज देश जिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और अधिकारों का लाभ उठा रहा है, वह बाबा साहब की दूरदृष्टि और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने आजम खान द्वारा पूर्व में बाबा साहब पर दिए गए बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया। समाजवादी पार्टी द्वारा इस पर कोई कार्रवाई न किए जाने पर सपा को बाबा साहब की विचारधारा का विरोधी बताया। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें बाबा साहब के आदर्शों को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण की योजनाएं, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल इसी दिशा में ठोस कदम हैं।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के अंत में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हरभजन गौड़ ने किया। सम्मेलन को शारदा यादव, शैलेन्द्र कोरी ने भी संबोधित किया। सम्मेलन के उपरांत महानगर मंत्री शिवम् शुक्ला के संयोजन में महिलाओं द्वारा ब्लॉक से रामलीला मैदान तक नारी शक्ति मार्च निकला गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version