Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर खाद बिक्री के छह लाख रुपये दबाए बैठा सचिव, दो दिन में...

खाद बिक्री के छह लाख रुपये दबाए बैठा सचिव, दो दिन में जमा करने का निर्देश

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। सहकारी समिति अन्नावा में उर्वरक की आपूर्ति नहीं होने की समस्या को जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर उप कृषि निदेशक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता तथा जिला प्रबंधक पीसीएफ ने मंगलवार को कटेहरी विकासखंड स्थित सहकारी समिति अन्नावा का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान सामने आया कि समिति के प्रभारी सचिव संदीप दुबे ने उर्वरक की बिक्री से प्राप्त करीब छह लाख रुपये की धनराशि बैंक खाते में जमा करने के बजाय अपने पास रोक रखी है। इसके चलते समिति में उर्वरक की नई खेप मंगाने में समस्या आ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सचिव को नोटिस जारी किया गया है।
एआर कोऑपरेटिव ने सचिव को निर्देश दिया है कि बिक्री से प्राप्त पूरी धनराशि दो दिन के भीतर बैंक खाते में जमा कराकर तत्काल उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित करें। निर्धारित समय में धनराशि जमा नहीं करने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version