Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबैठक में अनुपस्थित रहने पर अग्रणी जिला प्रबंधक अंबेडकरनगर को कारण बताओ...

बैठक में अनुपस्थित रहने पर अग्रणी जिला प्रबंधक अंबेडकरनगर को कारण बताओ नोटिस जारी


अयोध्या। मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयुक्त सभागार में आहूत की गई। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अग्रणी जिला प्रबंधक अंबेडकरनगर के बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने बैंक स्तर पर लंबित आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने तथा निरस्त किए गए आवेदनों की समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि पात्र युवाओं को समय पर ऋण उपलब्ध कराकर स्व रोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जाए।

एक जनपद एक उत्पाद वित्तीय पोषण योजना में बैंकों द्वारा लंबित आवेदनों की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सभी बैंक अपनी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करें। एमओयू और जीबीसी से संबंधित प्रस्तावों पर मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि कंपनियों व फर्मों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर उन्हें धरातल पर उतारा जाए।

बैठक में उद्योगपतियों द्वारा विद्युत आपूर्ति सहित अन्य समस्याएं भी रखी गईं, जिन पर संयुक्त आयुक्त उद्योग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती सविता भारती रंजन, सहायक प्रबंधक मिट्ठू लाल यादव, विभिन्न जनपदों के उद्योग विभाग अधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत मंडलायुक्त की अध्यक्षता में माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज फैसिलिटेशन काउंसिल की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सुलह और अवार्ड संबंधी वादों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments