Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमुख्य विकास अधिकारी ने बिना एसएमएस की कंबाइन मशीन कराई सीज, पराली...

मुख्य विकास अधिकारी ने बिना एसएमएस की कंबाइन मशीन कराई सीज, पराली जलाने पर सख्त चेतावनी


अंबेडकर नगर। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने मंगलवार को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए बिना एसएमएस (स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम) लगी कंबाइन मशीन को सीज कराने का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने तहसील आलापुर के विकास खंड रामनगर अंतर्गत राजस्व ग्राम आमादरवेशपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान खेत में एक कंबाइन मशीन से बिना एसएमएस लगाए धान की कटाई की जा रही थी। मशीन स्वामी लालता प्रसाद पुत्र राम समूझ, निवासी भोजपुर तहसील आलापुर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मशीन को सीज करने का निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारी एवं कृषि विभाग को दिया गया।

सीडीओ ने बताया कि कृषि अपशिष्ट या पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिससे मानव स्वास्थ्य, पशुओं और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों से अपील है कि वे पराली न जलाएं तथा मल्चर, हैप्पी सीडर और सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम जैसे वैकल्पिक उपाय अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशानुसार पराली जलाना दण्डनीय अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments