Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या काग्रेंस कार्यालय पर आयोजित की गई गोष्ठी

काग्रेंस कार्यालय पर आयोजित की गई गोष्ठी

0

◆ इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व सरदार पटेल व नरेन्द्र देव की जयंती पर कांग्रेसी जनों ने उन्हे किया याद


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस, सरदार पटेल तथा नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसे पूर्व तीनों नेताओं के चित्र पर मार्ल्यापण कर उन्हे याद किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया।

गोष्टी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद निर्मल खत्री ने कहा आज हम जिन विभूतियां को याद करने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं इस देश के विकास और विस्तार के लिए उनके योगदान को सीमित शब्दों में बता पाना मुमकिन नहीं है। इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर व शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर प्रदर्शित करने का काम किया था। उन्होनें ने एक ही झटके में पाकिस्तान के टुकड़े किए और विश्व में भारत की शक्ति का एहसास कराया था। वहीं सरदार पटेल सांप्रदायिक सद्भाव के सच्चे प्रहरी थे। देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आज हम यहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहे।

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा सरदार पटेल ने आजादी के बाद देशभर में विखंडित 550 रियासतों को एक करने का कार्य किया था। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्णा गौतम ने कहा सरदार पटेल महात्मा गांधी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सम्मिलित हुए थे। उनका अंग्रेजों के खिलाफ पहला सबसे बड़ा आंदोलन खेड़ा आंदोलन था। जिसमें उन्होंने गुजरात के किसानों के लिए आवाज उठाई थी। अंग्रेज सरकार में कई बार जेल गए। सरदार वल्लभभाई पटेल निर्भीक और स्पष्ट वादी वक्ता थे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य महेश वर्मा, उमेश उपाध्याय ,कविंद्र साहनी ,प्रवीण श्रीवास्तव, फ्लावर नकवी, मनीष सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, राहुल तिवारी ,डॉ विनोद गुप्ता, प्रेम कुमार पांडे, प्रहलाद माझी, मौलाना एस कादरी, दीप कृष्ण वर्मा ,रोहित यादव, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version