Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या त्योहारों और राष्ट्रपति दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने...

त्योहारों और राष्ट्रपति दौरे से पहले अयोध्या में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने बाजारों और रेलवे स्टेशन चलाया चेकिंग अभियान

0

अयोध्या। गुरूवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे तथा हिंदू नववर्ष, नवरात्रि और ईद को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई, वहीं प्रमुख स्थलों पर निगरानी बढ़ाई गई है। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां ट्रेनों और यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है, साथ ही प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है।

सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

इस अभियान में स्थानीय पुलिस के साथ एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहे। विभिन्न स्थानों पर संयुक्त रूप से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version