Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या समाजवादी पार्टी ने S.I.R प्रक्रिया में आ रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी...

समाजवादी पार्टी ने S.I.R प्रक्रिया में आ रही शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0

अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर कमेटी ने मंगलवार को S.I.R प्रक्रिया में आ रही अनियमितताओं और शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रदेश में S I R प्रक्रिया में ऐसे मतदाता जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है अथवा उनके माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का नाम है अगर उन्होंने प्रपत्र मे पूर्ण  विवरण सही ढंग से भरकर बीएलओ के पास जमा कर दिया है फिर भी बीएलओ  उन मतदाताओं को क्रमशः फर्स्ट ऑप्शन व सेकंड ऑप्शन में नहीं बल्कि थर्ड ऑप्शन में कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि रुदौली, बीकापुर, मिल्कीपुर और अन्य विधानसभा क्षेत्रों की शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई हैं। जिलाधिकारी ने भरोसा दिया है कि त्रुटियों का निराकरण कर सही प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी और जिन लोगों ने पुरानी सूची के आधार पर फॉर्म भरा है, उनके विवरण को विभागीय स्तर पर संशोधित किया जाएगा।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि बहुत से मतदाता को बीएलओ रिसीविंग नहीं दे रहे हैं कई जगह शिकायत आ रही है कि बीएलओ फार्म सिर्फ ऊपर का कालम भर कर ले रहे हैं नीचे कालम नहीं भर रहे हैं और भरा हुआ नहीं ले रहे हैं कुछ जगह पार्टी विशेष के लोगों को भी बाटने के लिए दे दिया है जो सरासर गलत है, समाजवादी पार्टी मांग करती है इन सभी चीजों को सही किया जिससे कोई भी मतदाता का वोट कटने न पाए ,काम को पूरी पारदर्शिता से किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव जय शंकर पांडे, महानगर महासचिव हामीद जाफर मीसम, अनूप सिंह, महानगर प्रवक्ता राकेश यादव, छोटे लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, रितेश यादव एडवोकेट, राम करन यादव एडवोकेट, अनस खान, कपिंजल निषाद, सीताराम यादव,ईशा कुरैशी, इत्यादि लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version