◆ शुक्रवार को सीजर करने पहुंची थी डॉ. फातिमा हसन, आशा बहुओं ने बनाया बंधक
सोहावल, अयोध्या। रुदौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉ. फातिमाहसन को शुक्रवार को सोहावल सीएचसी में बंधक बना लिया गया। इस मामले में उन्होंने तीनआशाबहुओंऔरएकअन्यव्यक्ति के खिलाफ रौनाहीथानेमेंतहरीर दी है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
डॉ. फातिमा हसन के अनुसार वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सोहावल सीएचसी में तीन सीजेरियन ऑपरेशन करने पहुंची थीं। जैसे ही वह ऑपरेशन थिएटर में दाखिल हुईं, वहां मौजूद तीन आशा बहुओं ने बाहर से दरवाजा बंद कर ओटीमेंतालालगादिया, जिससे महिला चिकित्सक सहित पूरा मेडिकल स्टाफ अंदर फंस गया।
डॉ. फातिमा ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर क्षेत्राधिकारीसदरयोगेंद्रकुमार, उपजिलाधिकारीसावितादेवी, नायबतहसीलदाररिशुजैन, थानाध्यक्षसंदीपसिंह और क्राइमइंस्पेक्टरअब्दुलरहमान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।
डॉ. फातिमा हसन ने बताया कि इस घटना के पीछे एक स्थानीय व्यक्ति का हाथ है, जो पहले भी उन्हें धमकानेऔरकार्यमेंबाधाडालने की कोशिश कर चुका है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि अधीक्षक की तहरीर पर तीनआशाबहुओंऔरएकव्यक्ति के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच–पड़तालकी जा रही है।