Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर चोरी हुए मोबाइल से यूपीआई के जरिए उड़ाए 2.99 लाख रुपये, साइबर...

चोरी हुए मोबाइल से यूपीआई के जरिए उड़ाए 2.99 लाख रुपये, साइबर पुलिस ने करवाया वापस

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। चोरी हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से खाते से निकाली गई 2.99 लाख रुपये की रकम साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके स्वजन ने पुलिस टीम का आभार जताया।
बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी राममिलन ने 29 अगस्त को साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक मोबाइल फोन चोरी होने के बाद उससे यूपीआई के जरिए 2,99,406 रुपये का फर्जी लेनदेन कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने संबंधित मध्यस्थों से समन्वय और वार्ता करते हुए ठगी की रकम को वापस कराने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद 17 सितंबर को 2,99,406 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी टांडा के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश समेत साइबर थाना पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version