Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक के खिलाफ...

बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बेलउवा बरियारपुर गांव निवासी महेंद्र यादव पुत्र राम प्रताप यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे वह अकबरपुर-मालीपुर मार्ग पर बेलउवा मोड़ के पास अपनी मोटरसाइकिल लेकर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अकबरपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार गौरव पुत्र अनिल कुमार निवासी इस्माइलपुर गंज हसनपुर, थाना मालीपुर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका सिर फट गया, जबकि दाहिना पैर भी टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मालीपुर थानाध्यक्ष तुनज पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version