Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर कोषागार आए बिना ऑनलाइन जमा कर सकेंगे पेंशनर्स जीवित प्रमाण पत्र

कोषागार आए बिना ऑनलाइन जमा कर सकेंगे पेंशनर्स जीवित प्रमाण पत्र

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को अब जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही अपना जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि सामान्यतः नवंबर और दिसंबर माह में कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय आना पड़ता है, जबकि शासन की व्यवस्था के तहत इसके लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है।

पेंशनर्स https://jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट पर लॉगिन कर अथवा एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से जीवन प्रमाण और आधार फेस आरडी ऐप इंस्टॉल कर डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से पेंशन संबंधी विवरण भरना होगा। इसके बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने में तकनीकी समस्या होने पर पेंशनर्स पीपीओ, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति लेकर कोषागार कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। कार्यालय दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version