अयोध्या। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में पहुंचने और श्रीनारायण राम संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम में भाग लेंगे। तैयारियों को लेकर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने उदासीन आश्रम रानोपाली पहुंचकर महंत भरत दास से मुलाकात की और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रक्षामंत्रीराजनाथसिंहकेअयोध्याआगमनकोलेकरस्थानीयस्तरपरतैयारियांकीजारहीहैं।श्रीनारायणरामसंस्कृतविद्यालयकेनवनिर्मितभवनकालोकार्पणअयोध्याकेलिएमहत्वपूर्णअवसरहै।कार्यक्रमकोलेकरप्रशासनऔरसंबंधितसंस्थाओंकेसाथसमन्वयस्थापितकरसभीआवश्यकव्यवस्थाएंसुनिश्चितकीजारहीहैं।
इस दौरान अधिकारियों ने आश्रम परिसर में कार्यक्रम स्थल, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात तथा सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। महंत भरत दास से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।