Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या कार्तिक पूर्णिमा मेले में खाद्य पदार्थों की होगी जांच, 12 अधिकारियों की...

कार्तिक पूर्णिमा मेले में खाद्य पदार्थों की होगी जांच, 12 अधिकारियों की तैनाती

0
ayodhya samachar

◆ 17 से 21 नवंबर तक परिक्रमा मार्ग पर चलेगा जांच अभियान, भंडारों में भी खाद्य सामग्री की होगी जांच


अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 17 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों को चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर जोनवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 देवाशीष उपाध्याय के अनुसार, 17 से 20 नवंबर तक चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। इसके लिए विजय बहादुर को गैस गोदाम कमराहा से लक्ष्मण किला तक जोन-1, सुमित चौधरी को लक्ष्मण किला से पक्का घाट तक जोन-2, किशुन चौहान को कटरा पुलिस चौकी तिराहा से दुर्गागंज माझा होते हुए लता मंगेशकर चौक तक जोन-3 तथा संतोष कुमार साहू को लता मंगेशकर चौक जोन-4 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अजय कुमार सोनी को साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से हनुमान गुफा चौराहा, लता मंगेशकर चौक, क्वीन हो पार्क होते हुए येलोजोन कार्यालय गेट तक जोन-5, विवेक कुमार मौर्य को हनुमान गुफा चौराहा से बूथ नंबर चार तक जोन-6 तथा डॉ. अजय कुमार मौर्य को बूथ नंबर चार से अचारी सगरा तिराहा तक जोन-7 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भगवती प्रसाद को अचारी सगरा से जनौरा बाईपास क्रासिंग तक जोन-8, सत्येंद्र यादव को जनौरा बाईपास क्रासिंग से नाका हनुमानगढ़ी रोड क्रासिंग तक जोन-9, ओम प्रकाश को नाका हनुमानगढ़ी रोड क्रासिंग से सहादतगंज हनुमानगढ़ी रोड क्रासिंग से पहले तक जोन-10 तथा संतोष कुमार वर्मा को सहादतगंज हनुमानगढ़ी रोड क्रासिंग से गैस गोदाम तिराहे तक जोन-11 में तैनात किया गया है। नितिन कुमार को गुप्तारघाट जोन की जिम्मेदारी दी गई है।


भंडारों में भी होगी खाद्य सामग्री की जांच


विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग पर आयोजित होने वाले भंडारों में श्रद्धालुओं को वितरित की जाने वाली खाद्य एवं पेय सामग्री की जांच भी अनिवार्य की गई है।

विभाग का उद्देश्य मेले के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावटी अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाना है। इसके लिए परिक्रमा मार्ग के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी लगातार निगरानी रखेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version