Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

0
ayodhya samachar

अम्बेडकर नगर। जिलाधिकारी  ईशा प्रिया की अध्यक्षता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में मतदाता सूची के निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संचालित किए जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाता सूची की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए ईपी रेशियो एवं जेंडर रेशियो को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्रों में पात्र नागरिकों, विशेषकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की पहचान कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु फॉर्म-6 भरवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्यालयों में गठित इलेक्ट्रोरल लिट्रेसी क्लब की सभी उप जिलाधिकारियों को बैठक कर एक  जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का फॉर्म 6 भरवाने और मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का निरंतर पुनरीक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल करते हुए निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन, समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाए रखना है इस हेतु सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही की नियमित समीक्षा करें तथा पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी के सहित जनपद के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version