◆ कुछ देर संचालन के बाद बंद रही ओपीडी, मेडिकल कालेज प्रशासन का हाफ टाईम ओपीडी संचालन का दावा
◆ मेडिकल कालेज में इलाज के आये मरीज हुए परेशान, जिला चिकित्सालय में बढ़ी मरीजों की संख्या
अयोध्या। कोलकाता की घटना के विरोध में मेडिकल कालेज के रेजीडेंट डाक्टर हड़ताल पर बैठ गये। रेजीडेंट डाक्टर के हड़ताल पर बैठने से कालेज की चिकित्सीय व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गयी। ओपीडी में आये बड़ी संख्या में मरीज वापस लौटते दिखाई दिए। हालांकि मेडिकल कालेज प्रशासन 12 बजे तक ओपीडी के संचालन का दावा करता रहा। लेकिन मेडिकल कालेज में ऐसे भी मरीज थे जो दस बजे से भटक रहे थे। लेकिन उन्हें इलाज नहीं मिला।
